![]() |
Nouns
All about nouns
Nouns के मुख्य दो प्रकार होते हैं , Common Nouns और Proper Nouns . Common Noun का मतलब होता है सामान्य , जो सभी के लिए प्रयोग किया जा सके ऐसे नाम , इसमें व्यक्ति , प्राणीयों-पक्षियों , स्थल , और चीज़ वस्तु के नाम अर्थात people , animal, places and things का समावेश होता है।
2. Animals - Birds ( प्राणी , जानवर - पंछी ) के बारे में देखें तो … donkey, dog, elephant , horse, cow, parrot, dove, eagle यह सब Common Noun है.
4. Things (चीज़ - वस्तु ) के बारे में देखें तो … mobile, laptop, chair, table, watch, window, door, ice cream , coffee यह सब Common Noun है .
Proper Nouns : अब हम Proper Nouns के बारे में देखेंगे। कोई भी व्यक्ति , जानवर , पंछी , स्थल , चीज़ के बारे में बात करने के दो तरीके है , कोई एक व्यक्ति कहकर हम बात कर सकते है अथवा तो उस व्यक्ति का नाम लेकर भी बात कर सकते है … उदाहरण के तौर पर अगर हम कहें की मुझे आज एक व्यक्ति को मिलने जाना है तो एक व्यक्ति कोई भी हो सकता है तो वह common noun है , लेकिन अगर हम यह कहें की मुझे आज सिमरन से मिलने जाना है तो सिमरन proper noun है. इस प्रकार कोई खास व्यक्ति , चीज़, स्थल के बारे में बात करते है तो वह नाम proper noun है।
यह एक लड़की है
Common Noun
यह सिमरन है
Proper Noun
Lunch
Common Noun
देश और उसके देशवासियो के नाम , शहरों के नाम , पर्वतव, तालाब , नदिया , खास ईमारतें , दिन और महीनों के नाम , त्यौहार के नाम , ये सब Proper Noun है।
Proper Nouns का पहला अक्षर हमेशा केपिटल होता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें