Articles - A / An
इंग्लिश में तीन articles होते है. जिसमे से A और An को Indefinite Article - अनिश्चित आर्टिकल कहते हैं।जिसे गिन सके ऐसी एकवचन की संज्ञाओ के साथ ही article A अथवा An का प्रयोग होता है।
सामान्यतः ऐसा सिखाया जाता है की जिस शब्द का पहलाअक्षर A , E , I , O , U हो उसके आगे article An का प्रयोग करना चाहिए , लेकिन यह पूर्ण सत्य नहीं है । जैसे की Honest का प्रथम अक्षर H होते हुए भी उसके आगे article an प्रयोग होता है। ऐसा क्यों होता है ? इसकी क्या वजह है ?
इसका सही नियम यह है की कोई भी शब्द का पहला अक्षर नहीं परंतु उसका उच्चार देखना चाहिए । अब देखिए Honest का उच्चार क्या होता है। Honest का उच्चार वास्तवमे ऑनेस्ट होता है , अब उच्चार का प्रथम अक्षर देखिए , "अ" से शुरू होता है ना ? इस लिए उसके आगे article an का प्रयोग होगा ।
और एकवचन के ऐसे शब्द जिनका उच्चार व्यंजन से होता है , अर्थात A , E , I , O , U से नहीं होता है ऐसे और गिन सके ऐसे एकवचन के शब्द के साथ हमेशा आर्टिकल A का प्रयोग होगा ।
है ना एकदम सरल ? बस उच्चार देखिए तो पता लगेगा की कौन सा आर्टिकल लगाना है ।
और एकवचन के ऐसे शब्द जिनका उच्चार व्यंजन से होता है , अर्थात A , E , I , O , U से नहीं होता है ऐसे और गिन सके ऐसे एकवचन के शब्द के साथ हमेशा आर्टिकल A का प्रयोग होगा ।
है ना एकदम सरल ? बस उच्चार देखिए तो पता लगेगा की कौन सा आर्टिकल लगाना है ।
Examples :
a book ...
an excellent book
a cat...
an eagle
a cow...
a man...
a woman...
An Indian woman
A Japanese car
An interesting book
A large house
He is an honest man
He is eating an apple.
She is not an Indian by birth.
She is a European by birth. ( उच्चार - युरोपियन - ' य ' )
An apple
An elephant
A university ( उच्चार - युनिवर्सिटी - ' य ' )
A European
An Indian
An American
A B.Sc.
An author
An hour ( उच्चार - अवर - अउअर - ' अ ' )
An M. A ( उच्चार - ऍम ए - ' ए ' )
सामान्य बिमारी का उल्लेख करते वक्त भी Article A का प्रयोग होता है..... जैसे
a headache
a cold
a fever
a backache

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें