सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

7 rules to follow - learning to use singular and plural forms




Important facts about Singular and Plural
यह तो आप जानते ही है की कोई एक व्यक्ति या एक चीज़ के बारे में जब बात करते है तो उसे एकवचन कहते है , English  में उसे Singular कहते हैं. इसी प्रकार एक से ज्यादा व्यक्ति या चीज के बारे में बात करनी है तो हम बहुवचन का प्रयोग करते है , उसे English  में Plural  कहते है .

सामान्य तौर पर कोई भी शब्द के पीछे  “s “ लगाने से उस का बहुवचन का रूप बनाता है , यह सामान्य नियम है परंतु  थोड़े शब्द ऐसे भी है की उसका बहुवचन का रूप कुछ अलग तरीके से बनता है , यह खास सीखना जरुरी है क्योंकि competitive exams  में अक्सर ऐसे शब्दों के बहुवचन के रूप पूछे जाते हैं और अगर अपने यह सिख लिया और याद कर लिया है तो आपके एक या दो मार्क तो पक्के हो जायेंगे।

1. सामान्य नियम :   

Book >> books
Cat >> cats
Dog >> dogs
इस प्रकार के शब्द में  अंत में केवल  “s “  लगाने से बहुवचन का रूप बन जाता है।


2. लेकिन अगर कोई शब्द के अंत में  s, ss, o, sh, x, ch, or z है तो उस का बहुवचन करने के लिए अंत में   “es “  लगाएंगे  .  
Bus >> buses
Glass >> glassses
Potato >> potatoes
Wish >> wishes
Fox >> foxes
Watch >> watches
Buzz >> buzzes

3. अगर कोई शब्द के अंत में  f अथवा  fe  है तो उस का बहुवचन करने के लिए f / fe को दूर कर के  उस के स्थान पर “v “ लगाएंगे और अंत में   “es “  लगाएंगे  .  
Life >> lives
Wife >> wives
Leaf >> leaves
Wolf >> wolves

4. अगर कोई शब्द के अंत में  “Y”  है तो उस का बहुवचन करने के लिए  पहले यह देखना पड़ेगा की  Y  के आगे वाला अक्षर कौन सा है।  अगर  Y  के  आगे वाला अक्षर एक स्वर है , अर्थात  a e i o u  में से कोई है तो शब्द के अंत में केवल  “s”  लगाने से बहुवचन का रूप बन जायेगा।  
Donkey >> donkeys
Day >> days
Key >> keys
Toy >> toys
Boy >> boys
5.  लेकिन अगर कोई शब्द के अंत में  “Y”  है  और उसके आगे वाला अक्षर स्वर नहीं परंतु व्यंजन है  , अर्थात  a e i o u  के अलावा कोई अक्षर है तो   “y “   को दूर कर के  “ ies ”  लगाने से बहुवचन का रूप बन जायेगा।  
Sky >> skies
Fly >> flies
Spy >> spies
6 . “Y” की  तरह अंत में  “O “  वाले शब्दों में भी यही  नियम लागु होता है.अगर कोई शब्द के अंत में  “o ”  है तो उस का बहुवचन करने के लिए  पहले यह देखना पड़ेगा की   “O”   के आगे वाला अक्षर कौन सा है।  अगर  “O”  के  आगे वाला अक्षर एक स्वर है , अर्थात  a e i o u  में से कोई है तो शब्द के अंत में केवल  “s”  लगाने से बहुवचन का रूप बन जायेगा।  
Studio >> studios
Radio >> radios
7. लेकिन अगर कोई शब्द के अंत में  “O ”  है  और उसके आगे वाला अक्षर स्वर नहीं परंतु व्यंजन है  , अर्थात  a e i o u  के अलावा कोई अक्षर है तो   “O  “   को दूर कर के  “ ies ”  लगाने से बहुवचन का रूप बन जायेगा।  
Sky >> skies
Fly >> flies
Spy >> spies

अपवाद :
बहुत सारे शब्द ऐसे है जिस पर कोई नियम लागु नहीं होता है , ऐसे शब्द ही ज्यादातर competitive exams  में पूछे जाते है , ऐसे शब्द केवल याद ही रखने पड़ेंगे क्योंकि उन पर कोई नियम लागु नहीं होता है ,
जिन पर कोई नियम  लागु नहीं होता है ऐसे शब्दो के मुख्य  चार  प्रकार है। .

(a)  ऐसे शब्दों जिस का बहुवचन होता ही नहीं है , News , information, furniture, baggage, advice, knowledge, jewellery, measles, dust, wealth
यह सब हमेशा एकवचन में ही प्रयोग होते है , अतः उनके साथ हमेशा क्रियापद का एकवचन का रूप ही उपयोग करना चाहिए।

(b) ऐसे शब्दों जिस का एकवचन  होता ही नहीं है , अर्थात हमेशा  बहुवचन के रूप का ही प्रयोग होता है , और उस के साथ हमेशा बहुवचन के क्रियापद का प्रयोग होता है।
Trousers, Scissors, Glasses, Clothes, Thanks, Smithereens

(c)  ऐसे शब्द जिन का एकवचन और बहुवचन का रूप समान ही होता है और उस के साथ वाकय के सन्दर्भ के अनुसार क्रियापद के  एकवचन या बहुवचन के रूप का प्रयोग होता है।
Sheep , Fish , Deer, Swine, Offspring, Aircraft
(d )  ऐसे शब्द जिन का बहुवचन का रूप बिलकुल अलग ही होता है और उस पर कोई नियम लागु नहीं होता है।
Child >> children
Foot >> feet
Tooth >> teeth
Man >> men
Woman >> women



टिप्पणियाँ

What's new